कांगड़ा: डॉ रंगनाथन के जन्म दिन पर महाविद्यालय इंदौरा में लगाई गई पुस्तक प्रदर्शनी
( words)
कांगड़ा: राजकीय स्नातक महाविद्यालय इंदौरा में आज पुस्तकालय के महानायक डॉक्टर एस, आर रंगनाथन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पुस्तकालय में पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुमीक्षा गुप्ता ने की। इस अवसर पर पुस्तकालय अध्यक्षा आशा रानी और पुस्तकालय अध्यक्ष, गुरदीप एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
