कांगड़ा: न्यायाधीश संजय करोल की स्वर्गीय माँ के जन्मोत्सव पर गरली पहुँचे राज्यपाल
भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय करोल के पैतृक गांव गरली, जिला कांगड़ा में उनकी स्वर्गीय माता निर्मला देवी के जन्मोत्सव के अवसर पर शांति पूजन एवं पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सहभागिता की। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उपस्थित रहीं।
इस दौरान राज्यपाल ने माता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां द्वारा दी गई शिक्षाएं जीवन का आधार होती हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति मां की सेवा करता है और उनके संस्कारों को आत्मसात करता है, वह जीवन में ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। राज्यपाल ने संतों और महापुरुषों के वचनों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि वे जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में दंडीस्वामी मुकुंदानंद गिरि (जोशीमठ), दंडीस्वामी स्वात्मानंदेन्द्र सरस्वती महास्वामी (विशाखापट्टनम), कनकेश्वरी देवी (मोरबी), कैलाश विजयवर्गीय (कैबिनेट मंत्री, मध्य प्रदेश सरकार), स्वामी ललितराम दास (केदारनाथ), स्वामी कृष्ण गिरि (ज्वाला देवी, जूना अखाड़ा), महंत मधुसूदनाचार्य महाराज (ब्रह्मर्षि आश्रम, इंदौरा), स्वामी कृष्णानंद महाराज (कैलाश आश्रम, प्रयागराज), विष्णु प्रयंत (अयोध्या), स्वामी अतुल कृष्ण महाराज (चंडीगढ़), दिनेश किशोर (पुजारी, रघुनाथ मंदिर, कुल्लू), देवी चंद्र (हड़िम्बा मंदिर, मनाली), कमल कैलाश शर्मा, अभिषेक शर्मा, पंडित शशिभूषण शर्मा (गरली), कृष्ण चंद्र शर्मा (गरली), अनिल (दिल्ली), शैलेश कुमार तिवारी (बलाहार), आचार्य गोविंद नारायण दीक्षित, कृष्ण कुमार द्विवेदी (केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय), महंत हरीश भारती (ग्राम नरेली) सहित कई संत एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा तथा एसपी देहरा मयंक चौधरी भी मौजूद रहे।
