करसोग : गांधी जयंती पर महाविद्यालय में चलाया गया स्वच्छता अभियान
( words)
2 अक्टूबर शनिवार को महाविद्यालय करसोग में गांधी जयंती पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ बीरबल ने किया। जिसमें एनएसएस के प्रधान डोली राज और सभी स्वयंसेवीयों की अहम भूमिका रही। प्रेस सचिव पूजा ठाकुर जानकारी देते हुए बताया कि गांधी जयंती के इस अवसर पर एनएसएस कार्यकर्ता वह स्वयंसेवीयों द्वारा स्वच्छता अभियान भी चलाया गया तथा महाविद्यालय करसोग के पूरे परिसर में साफ सफाई की गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी स्वयंसेवीयों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
