करसोग : दूध के दाम बढ़ाने को लेकर सौंपा ज्ञापन
( words)
दुग्ध उत्पादकों सहकारी सभाओं व किसान सभा करसोग ईकाई करसोग ने दूध के दाम बढ़ाने की मांग की है। संघ का कहना है कि दुग्ध खरीद केंद्रों में पशुपालकों से 22 से 25 रुपये प्रतिलीटर के हिसाब दूध खरीदा जा रहा है। बाहरी राज्यों से आ रहा अशुद्ध दूध लगभग 46 रुपये प्रति लीटर शहर में बिक रहा है। लिहाजा पशुपालकों को बाहरी राज्यों के दूध के बराबर कीमतों पर खरीद की जाए। इन मांगों को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने करसोग के उपमंडल अधिकारी करसोग के माध्यम से मुख्यमंत्री के लिए ज्ञापन सौंपा। इन्होंने सरकार से मांग की है कि दूध के दाम बढ़ाए जाएं तथा दूध 40 रुपए के आसपास बिकना चाहिए ताकि ग्रामीणों की आमदनी बढ़ सके।
