शिमला : कृषि विज्ञान केंद्र ताबो ने मनाया भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का 94वां स्थापना दिवस

फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के स्थापना दिवस 16 जुलाई के उपलक्ष्य पर कृषि विज्ञान केंद्र लाहौल-स्पीति-ii स्थित ताबो ने गांव लोसर में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस उपलक्ष्य पर किसान गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय कार्यक्रम के आयोजन में मुख्यता स्पीति घाटी के किसानों की दुगनी आय के बारे में चर्चा की गई। इस उपलक्ष पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का संबाेधन भी ऑनलाइन माध्यम से प्रसारित किया उन्होंने किसानो की आय को दोगुना करने में कृषि विज्ञानं केंद्राें के योगदान को सराहा तथा किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र द्बारा समय-समय पर कृषि संबंधी दिए गए सुझावों, परामर्श व नवीनतम तकनीकों को अपनाने के लिए आग्रह किया। कृषि विज्ञान केंद्र द्बारा इस उपलक्ष्य पर स्पीति घाटी के किसानों को पशुपालन, फसल विविधता एवं प्राकृतिक खेती द्बारा आय वृद्धि पर जागरूक किया गया।
स्पीति में चारे की कमी रहती है। इस संदर्भ में कृषि विज्ञान केंद्र ताबो के द्बारा किसानों को मिनरल मिक्सचर वितरित किया गया। इस विषय में प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. सुधीर वर्मा कृषि विज्ञान केंद्र ताबो ने मिनरल मिक्सचर की उपयोगिता के बारे में किसनों को महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा दूध उत्पादन बढ़ाकर किसानों की आय को बढ़ाने में मिनरल मिक्सचर की उपयोगिता बताई। इसके उपरांत डॉ. उपेंद्र शर्मा ने किसानों को प्राकृतिक खेती से किसनों की आय को दाेगुना करने के उपायों का वर्णन किया। डॉ. निधीश गौतम ने इस उपलक्ष्य पर फसल विविधता के द्बारा किसानों को अपनी आय दाेगुना करने के सुझाव दिए। कार्यक्रम के अंत में किसानों ने कृषि विज्ञानं केंद्र ताबो के द्बारा किए गए प्रयासों को सराहा।