कुनिहार: शिव ताण्डव गुफा में हुआ दो दिवसीय रामचरित मानस कथा का शुभारम्भ
( words)
कुनिहार की प्रसिद्ध शिव ताण्डव गुफा में रविवार 14 मार्च से दो दिवसीय रामचरित मानस कथा का शुभारम्भ हुआ। जिसे 15 मार्च सोमवार को हवन व पूर्णाहुति के साथ विराम दिया जाएगा। समिति अध्यक्ष राम रतन तनवर, उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर व सचिव गोपाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि समिति व शम्भु परिवार की ओर से दो दिवसीय रामचरितमानस कथा का पाठ करवाया जाता है व जेष्ठ सोमवार को क्षेत्र वासियों के लिए विशाल भण्डारे का आयोजन होता है। उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों से गुफा में विराजमान प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन करने व भण्डारा ग्रहण करने की अपील की है।
