कुनिहार: शिव ताण्डव गुफा में श्रोताओं ने सुनी छठे दिन की कथा
कुनिहार की प्रशिद्ध प्राचीन शिव ताण्डव गुफा में चल रही शिव महापुराण कथा में दूर दूर से लोग कथा श्रवण करने पहुंच रहे हैं। 28 फरवरी से चल रही इस कथा को कथा वाचक राजकुमार रसिक अपनी मधुर वाणी से सुंदर भजनों सहित सुना रहे हैं। कथा वाचक द्वारा एक से एक शिव महिमा के प्रषंगो का बखान किया जा रहा है। कथा के छठे दिन भी गुफा में कथा श्रवण के लिए भारी संख्या में महिला पुरुष पहुंचे व कथा का आनन्द लिया। गुफा विकास समिति के अध्यक्ष राम रतन तनवर व उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर ने बताया कि समिति व शम्भु परिवार के सभी सदस्य इस पुनीत कार्य मे अपना भरपूर सहयोग दे रहे हैं गुफा में आने जाने वालों को कोई दिक्कत परेसानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि 10 मार्च को कथा को विराम दिया जाएगा व 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा।
