कुनिहार: राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अध्यापक अभिभावक की शिक्षा सवांद का हुआ आयोजन
( words)
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में अध्यापक अभिभावक की शिक्षा सवांद का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा ने की। बैठक में कोरोना महामारी से बचाव पर चर्चा की गई। उसके साथ विद्यालय में हुए कार्यो के आय व्यय का ब्यौरा दिया गया। बैठक में आगामी बोर्ड की परीक्षा कक्षा 10वीं व 12वीं की तैयारी बारे जानकारी साझा की गई। बैठक में आगामी सत्र से विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम की सुरुआत करने पर आम सहमति बनी।
