कुनिहार:हिमाचल परिवहन सेवा निवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई की बैठक 13 अगस्त को
( words)
हिमाचल परिवहन सेवा निवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई की अहम बैठक 13 अगस्त 2021 को महाराजा पदम् सिंह मेमोरियल स्टेडियम के सभागार में आयोजित की जाएगी। जानकारी देते हुए इकाई अध्यक्ष बलबीर चौधरी ने बताया कि बैठक में पेंशनरों की लम्बित मांगो सहित कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने अर्की क्षेत्र के सभी परिवहन विभाग से सेवानिवृत्त पेंशनरों से इस बैठक को आवश्यक समझते हुए 13 अगस्त को सुबह 11 बजे कुनिहार पहुंचने की अपील की है, ताकि अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कर सरकार व विभाग से पेंशनरों की समस्याओं का हल करवाने के लिए आग्रह किया जा सके।
