कुनिहार : उपायुक्त सोलन ने किए प्राचीन शिव ताण्डव गुफा के दर्शन
( words)
सावन के चौथे सोमवार को कुनिहार की प्रख्यात प्राचीन शिव ताण्डव गुफा में उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने शीश नवाकर गुफा में विराजमान प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन कर शिव का आशीर्वाद लिया। सोमवार को उपायुक्त कृतिका कुल्हारी ने अर्की प्रवास पर जाते हुए कुनिहार की प्रसिद्ध प्राचीन शिव ताण्डव गुफा में शिव पिंडी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस मौके पर गुफा विकास समिति की ओर से प्रधान राम रत्तन तनवर ने उपायुक्त को चुनरी व पहाड़ी टोपी से सम्मानित किया। इस दौरान प्रतिभा कंवर सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।
