कुनिहार : जिला पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की त्रेमासिक बैठक 30 जुलाई को
( words)
जिला पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की जिला स्तरीय त्रेमासिक बैठक शुक्रवार 30 जुलाई को पट्टा महलोग के अम्बिका माता मन्दिर परिसर में सुबह 11 बजे आयोजित होगी। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष केडी शर्मा करेंगें। केडी शर्मा तथा महा सचिव जगदीश पंवर ने जिला कार्यकारणी संगठनों तथा समस्त 11 इकाईयों के प्रधान तथा महासचिवों से अपील की है कि इस त्रेमासिक बैठक में समय पर पहुंचे। केडी शर्मा ने कहा कि त्रेमासिक बैठक में पेंशनरों की मांगों के अलावा जिला कार्यकारिणी के चुनाव पर विशेष रूप से चर्चा होगी। यह जानकारी प्रेस सचिव डीडी कश्यप ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से साँझा की।
