कुनिहार: भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा विभिन्न पंचायतों में सुभाष पालेकर जैविक खेती के बारे में वर्चुअल माध्यम से दी गयी जानकारी
( words)
बुधवार को भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा विभिन्न पंचायतों में सुभाष पालेकर जैविक खेती के बारे में वर्चुअल माध्यम से जानकारी दी गई जिसमें किसानों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया व जैविक खेती के बारे में विभिन्न जानकारियां हासिल की। विकासखण्ड खण्ड कुनिहार की कोठी पँचायत के गाँव शाकली व कुनिहार के नजदीक जाबल झमरोट पँचायत में प्रधान सीमा सहगल के नेतृत्व में किसानों ने एक जगह इकटठे होकर वर्चुअल माध्यम से मानव जीवन पर जैविक खेती के लाभ व रासायनिक खेती के नुकसान के बारे में विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी हासिल की। प्रधान सीमा सहगल ने उपस्थित सभी किसानों को रासायनिक खेती छोड़कर जैविक खेती करने बारे प्रेरित किया।
