लड़भड़ोल : पाठशाला ऊटपुर में सपन्न हुआ सात दिवसीय एनएसएस शिविर
उद्यांश सूद। लडभड़ोल
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊटपुर में आज सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर स्कूल प्रधानाचार्य शशि शर्मा की अगुवाई में संपन्न हुआ। इस दौरान सेवानिवृत्त प्रयोगशाला सहायक तिलक राज बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुनील राणा, प्रवक्ता रसायन विज्ञान प्रोमिला राणा, प्रवक्ता राजनीति शास्त्र द्वारा मुख्यातिथि को एनएसएस कैंप पहनाकर एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, एवं मुख्यातिथि द्वारा शिविर में भाग लेने वाले स्वयंसेवियों को पुरस्कृत किया गया। छात्र वर्ग में सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक मनुज कुमार तथा छात्रा वर्ग में कल्पना रही। ओवरआल सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक प्रतिभा को चुना गया। कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इस विशेष शिविर में स्कूल के 25 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
