लडभड़ोल : सिविलअस्पताल में में 10 दिन से एक्स-रे मशीन खराब, कांग्रेस नेता बोले- प्रशासन नहीं ले रहा सुध
( words)
लडभड़ोल क्षेत्र के सिविल अस्पताल में लगभग 10 दिनों से एक्स-रे मशीन खराब चल रही है। इस बात की जानकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ठाकुर प्रेमनाथ ने मंगलवार को दी । उन्होंने कहा कि अब कोई भी एक्स-रे यहां नहीं हो पा रहे हैं, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सीएमओ मंडी, स्थानीय विधायक प्रकाश राणा व प्रदेश सरकार से तुरंत इस समस्या को ठीक करने का आग्रह किया है। वहीं उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल लडभडोल में करीब 1 साल से ज्यादा समय होने के बावजूद भी एम्बुलेन्स की तैनाती नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि गोहर में 108 एंबुलेंस की तैनाती की गई है। परंतु प्रदेश सरकार ने लडभडोल अस्पताल में 108 एंबुलेंस की तैनाती करना बेहतर नहीं समझा।
