लंबागांव : जन कल्याण संस्था लंबागांव तलवाड़ ने मनाया वार्षिक समारोह
( words)
जन कल्याण संस्था तलवाड़ लंबागांव का 6वां वार्षिक समारोह आज हनुमान मंदिर तलवाड़ में अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिमाचल के सुप्रसिद्ध गायक धीरज शर्मा व संस्था के मार्गदर्शक पूर्व विधायक रवि धीमान मौजूद रहे। जयसिंहपुर जिला पार्षद संजीव ठाकुर व संस्था के कोषाध्यक्ष त्रिलोक चौधरी सचिव जगन्नाथ डोगरा, वरिष्ठ सदस्य चंद्रभान, सतीश, करतार चंद चौधरी, रविंद्र भाटिया सूबेदार अशोक कटोच कुलदीप कटोच, मोहन सिंह, शक्ति चंद चौधरी रमेश, शक्ति चंद के साथ संख्या के अन्य लोग भी उपस्थित रहे। पूर्व विधायक रवि धीमान ने संस्था के सभी सदस्यों को बधाई दी।
