साेलन : लायंस क्लब ने मरीजाें काे बांटे फल
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
लायंस क्लब सोलन के सदस्याें द्वारा स्थानीय क्षेत्रीय अस्पताल में दाखिल मरीजों काे आज (वीरवार काे) फल बांटे गए। इस अवसर पर लायंस क्लब ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य हाेने की कामना की। क्लब के सचिव एवं प्रोजेक्ट चेयरपर्सन लायन पीकेएस राेहेल, प्रोजेक्ट के को-चेयरपर्सन लायन रणजीत चौहान, लायन डॉ. अशोक हांडा, लायन पंकज कश्यप, लायन डॉ. आरके वर्मा आदि मुख्य रूप से इस प्रोजेक्ट में सम्मिलित हुए। उन्हाेंने कहा कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए Biodegrable लिफाफाें का इस्तेमाल इस वितरण के लिए किया गया है। इस पुनीत कार्य में स्थानीय होम गार्डस तथा अस्पताल प्रशासन एवं कर्मचारियों का भी सहयोग प्राप्त हुआ।
