दाड़लाघाट: राममंदिर निर्माण के लिए छोटी बच्ची ने गुल्लक तोड़ कर किया दान
( words)
राम मंदिर निर्माण के लिए चले समर्पण निधि अभियान कार्यक्रम के तहत अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के निर्माण के लिए प्रत्येक हिंदू परिवार दिल खोलकर दान कर रहा है। बड़े तो इस पुण्य कार्य में अपना योगदान दे ही रहें है, साथ ही दाड़लाघाट पंचायत के अंतर्गत एक छोटी बेटी कृति महाजन ने भी इस कार्य में अपना योगदान दिया। कृति महाजन ने अपनी गुलक में आज तक की जमा राशि प्रभु श्री राम के प्रति अपनी श्रद्धा भाव दिखाते हुए श्री राम मन्दिर निर्माण के लिए समर्पण निधि के रूप में भेंट की।
