दाड़लाघाट: राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान कार्यक्रम में स्थानीय लोग बढ़चढ़ कर ले रहे भाग
राम मंदिर निर्माण के लिए चले समर्पण निधि अभियान कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विश्व हिंदू परिषद दाड़लाघाट इकाई ने कहा कि अयोध्या में बनने वाले श्री राम मंदिर निर्माण के लिए प्रत्येक हिंदू परिवार का समर्पण बढ़ चढ़कर हो रहा है। यह मंदिर केवल मंदिर ही नहीं अपितु इसके साथ देश विदेश के लिए शोध का केंद्र स्थापित होने वाला है।
इस अवसर पर जिला प्रचारक देव ने कहा कि बड़े लंबे संघर्ष के बाद आज श्री राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। जो कि हिंदू समाज के लिए गर्व का विषय है। इसी समर्पण अभियान में पंचायत दाड़लाघाट के गांव डोरी की कौशल्या देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय सागर राम गौतम ने परिवार सहित 51000 रुपए का समर्पण किया और प्रत्येक हिंदू समाज के सदस्य से इस समर्पण में बढ़-चढ़कर अपना समर्पण करने का आवाहन भी किया। इस अवसर पर नगर विस्तारक हरीश,नगर व्यवस्था प्रमुख प्रदीप गौतम,नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख रजत,नगर महाविद्यालय छात्र कार्य प्रमुख अश्विनी ठाकुर, नगर धर्म जागरण सहयोग प्रेम शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
