महाशिवरात्रि : भोलेनाथ के जयकारों से गूंजे देवभूमि के शिवालय
( words)
** हजारों शिव भक्तों ने भोलेनाथ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
महाशिवरात्रि पर देवभूमि हिमाचल के शिवालयों में आज देवों के देव महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। लोग सुबह से ही भगवान भोले नाथ के दर्शनों को शिवालयों में पहुंच गए हैं। कांगड़ा के ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में भी आज तड़के ही शिव भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए। सुबह तीन बजे ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। श्रद्धालुओं ने सुबह खीर गंगा घाट में दर्शन किए और भोले बाबा का आशीर्वाद लिया।
शिवरात्रि का पर्व होने के चलते सैकड़ों की संख्या में शिव भक्त मंदिर में पहुंचकर शिव लिंग का जलाभिषेक और दूध से अभिषेक किया। वहीं, मंडी जिले के करसोग में देवों के देव ममलेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई। शिव भक्त दूर-दूर से भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।