जतवानी गांव में महिला मंडल ने लगाई सोलर लाइट्स
( words)
रोहड़ू। रोहड़ू उपमंडल की रोहल पंचायत के जतवानी गांव ने स्थानीय महिला मण्डल ने गांव मे दो सोलर लाइट स्थापित की है। महिला मण्डल जतवानी की प्रधान मनोरमा ज़िंटा ने बताया की ये दोनों सोलर लाइट समोली गांव की समाज सेविका उर्मिला ब्राक्टा ने अपने निजी कोष से प्रदान की है जिसकी कीमत करीब 12 हज़ार है। उन्होंने बताया कि इन पैनल के लगने से गांव मे सार्वजनिक स्थानों पर अँधेरे की समस्या ख़त्म हों चुकी है।
उर्मिला ब्राक्टा की ओर से गांव को दी गई इन सोलर लाइट्स के लिए महिला मंडल की उप प्रधान सपना ज़िंटा, सचिव मनोरमा, कोषाध्यक्ष छोटी देवी व सदस्य प्रिया, आशा, रुमा देवी, मज़ल देवी, विजय ज़िंटा ने उनका आभार व्यक्त किया है।