मंडी: 26 वर्षीय युवक से पकड़ा इतने ग्राम चरस, नाकाबंदी के दौरान बरामद की भारी खेप
मंडी में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बस से 2.791 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस थाना औट की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर झलोगी स्थित आर्मी कैंप के पास नाकाबंदी के दौरान बस की जांच की, जिसमें यह मादक पदार्थ एक यात्री के कब्जे से मिला।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान 26 वर्षीय अंकराज अधिकारी के रूप में हुई है, जो नेपाल के जुमला का निवासी है और वर्तमान में जिला कुल्लू के गुशैणी में रह रहा था। पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना औट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस टीम मादक पदार्थ की आपूर्ति श्रृंखला, इसके स्रोत और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में लगी है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
