मंडी : दयानंद एंग्लो पब्लिक स्कूल जोगिंदरनगर में मनाया गया क्रिसमस का पर्व
( words)
डीएवी विद्यालय जोगिंदरनगर में क्रिसमस का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के सभी बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बता दें कि क्रिसमस ईसाइयों का सबसे बड़ा त्यौहार है। इसी दिन ईसाईयों के प्रभु ईसा मसीह का जन्म हुआ था। कई देशों में इस दिन सांता क्लोज़ की प्रथा का अनुसरण किया जाता है। छोटे बच्चे सांता क्लॉज़ से नए-नए गिफ्ट की आशा करते हैं और उसी दिन सांता क्लॉज़ उनकी इच्छा पूरी करते हैं। वंही विद्यालय की प्रबुद्ध प्राथमिक शिक्षिका अरुणा गुलेरिया ने सांता क्लॉज बन कर बच्चों को मिठाइयां बांटी और सभी का मनोरंजन किया। प्राचार्य संजय ठाकुर की ओर से समस्त विद्यालय को क्रिसमस पर्व की हार्दिक बधाई दी गई।