मंडी: एनसीसी कैडेटस ने किया महाविद्यालय परिसर में ऑर्नामेंटल पौधरोपण
( words)
जोगिन्दरनगर: राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंदर नगर में प्राचार्य डॉक्टर सुनीता सिंह की अध्यक्षता में एनसीसी के 60 कैडेट्स ने महाविद्यालय परिसर में ऑर्नामेंटल पौधरोपण किया। प्रशासनिक भवन के पीछे की ओर से स्टाफ रेजिडेंस तक उन्होंने विभिन्न प्रकार के प्लांट्स लगाए। इस अवसर पर एनसीसी के एएन ओ लेफ्टिनेंट डॉक्टर समजीत सिंह ठाकुर, प्रोo उत्तम भारद्वाज, प्रोo ओम कपूर, डॉ माधवी जोशी, प्रोo पूनम कुमारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अमलताश, सिल्वर ऑक और थूजा के पौधे लगाए गए।
