मंडी : रंधाड़ा स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ समापन
( words)
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंधाड़ा के सात दिवसीय स्वयं सेवा योजना शिविर का समापन शनिवार को प्रधानाचार्य राजन गुलेरिया द्वारा किया गया। शिविर में प्रभारी रहे भूप सिंह व दक्षिणा गुप्ता ने बताया कि इस शिविर में 25 स्वयंसेवी लड़के लड़कियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस शिविर का मुख्य उदेश्य स्कूल परिसर की साफ-सफाई, गांव में सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करना, बावड़ियों का उचित रखरखाव, पर्यावरण की शुद्धता में लगाए गए पेड़ों की देखभाल तथा स्वयंसेवियों का सर्वांगीण विकास था। इस दौरान प्रधानाचार्य व प्रभारियों ने स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
