आईआईए हिमाचल चैप्टर की कमान मनुज शारदीय के हाथ, निर्विरोध चुने गए चेयरपर्सन
शिमला। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA) के हिमाचल प्रदेश चैप्टर के 2026-28 कार्यकाल के लिए आर्किटेक्ट मनुज शारदिया को सर्वसम्मति से चेयरपर्सन चुना गया है।
नई टीम में सुशील शर्मा को वाइस चेयरपर्सन, नीरज रघुवंशी को मानद कोषाध्यक्ष और विजय ठाकुर व अभिनव कौंडल को संयुक्त मानद सचिव चुना गया है।
मनुज शारदिया के पास 22 साल से ज्यादा का वास्तुकला क्षेत्र का अनुभव है। चुनाव के बाद उन्होंने कहा कि यह पद उनके लिए जिम्मेदारी है। उनकी टीम हिमाचल के अलग-अलग क्षेत्रों के आर्किटेक्ट्स को साथ जोड़ने, उनके लिए सीखने और काम के नए अवसर बढ़ाने पर जोर देगी।
उन्होंने कहा कि IIA सरकार, स्थानीय प्रशासन और अन्य संस्थानों के साथ मिलकर हिमाचल में बेहतर, टिकाऊ और स्थानीय जरूरतों के अनुसार निर्माण व वास्तुकला को बढ़ावा देने के लिए काम करेगा।
