धनतेरस पर अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, लोगो से स्वदेशी सामान खरीदने कि गुजारिश
मंगलवार को धनतेरस का त्यौहार पूरे देश में जोर शोर से मनाया जा रहा है। इस दिन से दिवाली के महापर्व का आरंभ होता है और आज जो भी शुभ मुहूर्त निकलता है उसी में सारी खरीदारी की जाती है। इस पर्व पर देश के कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं भी दी है। गृहमंत्री अमित शाह ने धनतेरस के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए सबके स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की है। उन्होंने अपने एक ट्विट में कहा, "समस्त देशवासियों को धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि सभी को जीवन में सुख, समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करे।" इसी के साथ केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी देश के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए लोगों से स्वदेशी सामान खरीदने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट पर लिखा, "धनतेरस पर्व पर सभी देशवासियों को मेरी शुभकामनायें। आपके परिवार में यह त्योहार हर्ष और उल्लास लेकर आये और आपका जीवन धन धान्य से पूर्ण करे। उत्सवों की इस श्रंखला में हम स्वदेशी उत्पाद खरीद कर स्थानीय कारीगरों की खुशियों का हिस्सा बनें, और देश को आत्मनिर्भर बनायें।
