भारतीय महिला क्रिकेटरों की मैच फीस अब पुरुषों के बराबर, बीसीसीआई ने किया बड़ा एलान
( words)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने गुरुवार (27 अक्तूबर) को बड़ा एलान किया। उन्होंने बताया कि अब भारतीय महिला खिलाड़ियों की मैच फीस भी पुरुष खिलाड़ियों के बराबर होगी। इससे पहले न्यूजीलैंड में यह नियम लागू हो चुका है। बता दें कि बीसीसीआई की एजीएम में हाल ही में एक और बड़ा फैसला लिया है। बीसीसीआई ने ऐलान किया है कि महिला आईपीएल का पहला सीजन 2023 में खेला जाएगा।
