दाड़लाघाट में वार्षिक साधारण अधिवेशन समिति कि बैठक हुई सम्पन
अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन व नाबार्ड के सहयोग से चलाई जा रही अमृतधारा दुग्ध सहकारी सभा सीमित दाड़लाघाट का वार्षिक साधारण अधिवेशन समिति की प्रधान शांता शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस बैठक में अम्बुजा सीमेंट के अध्यक्ष मनोज जिंदल, अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन के कार्यक्रम प्रबधंक भूपेंद्र गांधी, पशुपालन विभाग से डॉ देवराज शर्मा, डॉ मानवी चौधरी विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। सभा प्रधान शांता शर्मा ने साधारण अधिवेशन में मौजूद लोगों को सभा की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया।
अम्बुजा सीमेंट के अध्यक्ष मनोज जिंदल ने कहा कि अमृत धारा दुग्ध सोसायटी इस क्षेत्र में दूध सम्बधी अच्छा कार्य कर रही है और सभी लोगों को समय पर व अच्छी किस्म का दूध वितरण कर रही है। उन्होंने अमृतधारा सोसायटी को हरसम्भव सहयोग देने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर डॉ देवराज व डॉ मानवी चौधरी ने आये हुए पशुपालकों को पशुपालन के टिप्स दिए। उन्होंने पशुपालकों को फीड बनाने के तरीके भी बताए। इस अवसर पर अम्बुजा सीमेंट के प्लांट अध्यक्ष मनोज जिंदल,अम्बुजा फाउंडेशन के कार्यक्रम अधिकारी भूपेंद्र गांधी, अमृतधारा दुग्ध सोसायटी की प्रधान शांता शर्मा, सीईओ रेणु ठाकुर, सचिव सुमन भट्टी, निदेशक कांता, हेमा, सुलोचना सहित गांव से आए पशुपालक व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
