कुनिहार : जिला नंबरदार यूनियन की तालाब मंदिर परिसर में बैठक संपन्न
( words)
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
जिला सोलन नंबरदार यूनियन की बैठक यूनियन प्रधान राजेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में तालाब मंदिर परिसर कुनिहार में आयोजित की गई। यूनियन अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में सरकार द्वारा नंबरदारों के मानदेय की अधिसूचना जारी करने पर सरकार का धन्यवाद किया गया तथा उम्मीद जताई है कि शीघ्र ही नंबरदारों का मानदेय उन्हें मिल जाएगा। इसके अतिरिक्त नम्बरदारों की कई अन्य समस्याओं पर भी चर्चा कर अगली रणनीति बनाई गई। इस बैठक में यूनियन के जिला चेयरमैन भीम सिंह, सचिव प्रताप ठाकुर, खेमचंद, रणबीर सिंह, चमन सिंह, मदन सिं व श्रीराम आदि नंबरदारों ने भाग लिया।
