कुनिहार : पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टाबरावरी हरिपुर की बैठक आयाेजित
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टाबरावरी-हरिपुर की मासिक बैठक पेंशनर् कार्यलय पट्टाबरावरी में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष डीडी कश्यप ने की। बैठक में पेंशनरों की मांगों व ज्वलन्त समस्याओं बारे चर्चा की गई तथा चर्चा व आपसी विचार-विमर्श के बाद पेंशनरों व वरिष्ठ नागरिकों के हित मे भावी कार्य योजना को अंतिम रूप दिया गया। इकाई अध्यक्ष डीडी कश्यप ने बैठक में पहुंचे सभी पेंशनरो व वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत किया तथा बैठक में चर्चा के लिए कई एजेंडों को रखा।
डीडी कश्यप ने कहा कि पेंशनरो की बहुत सी मांगे अभी अधर में लटकी पड़ी है, जिसके लिए हमे इकठ्ठे होकर लड़ाई लड़नी है। उन्होंने पेंशनरों को जानकारी दी कि इस मर्तबा अखिल भारतीय पेंशनर दिवस 17 दिसंबर को नालागढ़ में बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा, जिसके लिए जिला कार्यकारिणी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कश्यप ने सभी इकाई सदस्यों से इस समारोह में चलने की अपील की, जिसके लिए सभी ने हामी भरी। इस बैठक में जगदीश गर्ग, प्रेम चंद कश्यप, बिशन दास कश्यप, खेम चंद ठाकुर, दुनीचंद ठाकुर, ख्यालीराम, शीला व चैतराम आदि उपस्थित रहे।
