ABVP सोलन इकाई ने महाविद्यालय में आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रधानाचार्या को सौंपा ज्ञापन
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् सोलन इकाई द्वारा सोलन महाविद्यालय में आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रधानाचार्या नम्रता टिकू जी को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने मांग की कि B.Voc के 2019-2020 चौथे सत्र के छात्र-छात्राओं की विलम्ब शुल्क माफ कर सिर्फ नियमित शुल्क वसूली जाए। उन्होंने कहा कि परिक्षाएँ शुरू होने वाली है परंतु छात्रवास में बिजली की समस्या है जिसके चलते छात्रों को पढ़ने में समस्या आती है। बरसात के मौसम में बरसात आने पर छात्रवास में सैलाब आता है। साथ ही ग्राउंड की मरमत कार्य जल्द से जल्द किया जाए।इकाई अध्यक्ष राघव ठाकुर ने कहा कि मांगों को पूरा नही किया गया तो इकाई स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा वहीं प्रधानाचर्या नम्रता टिकू ने आश्वासन दिलवाया है कि विद्यार्थी परिषद सोलन इकाई की मांगें जल्द से जल्द पूरी की जाएंगी।
