दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे चरण में 100 से ज्यादा प्राथमिक शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण
शिक्षा खंड इंदौरा में प्राथमिक शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का दूसरा चरण, खंड प्रार्मभिक शिक्षा अधिकारी इंदु शर्मा जी की अध्यक्षता में संजय पैलेस इंदौरा में लगाया गया। जिसमें 100 से ज़्यादा प्राथमिक अध्यापक-अध्यापिकाओं ने भाग लिया। दो चरणों में इंदौरा खंड के 200 से ज़्यादा शिक्षकों ने प्रशिक्षण ले चुके है। प्रशिक्षण कार्यशाला में हिमाचल प्रदेश में वर्तमान सत्र से प्रथम व दूसरी कक्षा में अंग्रेजी विषय शुरू करने संबंधी जानकारी दी गई। इसमें डाइट धर्मशाला से अध्यापक प्रशिक्षण प्रभारी जोगिंदर सिंह भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस प्रशिक्षण के महत्त्व बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। रिसोर्सपर्सन प्रवक्ता अंग्रेजी सरताज सिंह, राजेश कुमार प्रवक्ता गणित, दलजीत कुमार जेबीटी ने अंग्रेजी माध्यम जोकि वर्तमान सत्र से सरकारी विद्यालयों में शुरू किया गया है, के बारे में आवश्यक टिप्स दिए गए। इसमें प्राथमिक शिक्षक संघ खंड इंदौरा के प्रधान सुरिंदर शर्मा,महासचिव मनोहर राणा पूर्व बीआरसीसी जसदेव सिंह उपस्थित रहे।
