नादौन : मुल्ख राज चौधरी बने आम आदमी पार्टी किसान वींग के राज्य उपाध्यक्ष
नादौन। फर्स्ट वर्डिक्ट
नादौन के आम आदमी पार्टी के प्रति निष्ठा लग्न व उच्चारण को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अनुशंसा पर मुल्ख राज चौधरी को राज्य उपाध्यक्ष किसान वींग आम आदमी पार्टी का पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन को अनुशासित रखने के लिए योगदान देंगे और उन्होंने कहा कि देश को बदलने व् हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक क्रांति को सफल बनाने के लिए "आप" की हिस्सेदारी बहुत कीमती है । इस दौरान नादौन से ओबीसी बिंग के राज्य संगठन मंत्री शेंकी ठुकराल, विकास डोगरा नादौन विधानसभा अध्यक्ष, मनोज कुमार नादौन विधनसभा संगठन मंत्री, अनिल कुमार उपाध्यक्ष, विपन कुमार उपाध्यक्ष, विपन्न, सहित अश्वनी कुमार ओबीसी अध्यक्ष नादौन, रवी कुमार बिधानसभा किसान मोर्चा अध्यक्ष और अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।