वर्मा ज्वेलर्स के डायरेक्टर नरेश चंद वर्मा का शिवरात्रि के दिन हर्षोउल्लास से मनाया जायेगा 71वां जन्मदिवस
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जटौली शिवालय (योगानंद आश्रम) एक विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बनने जा रहा है। स्वामी कृष्णानंद परमहंस महाराज के दिव्य आशीर्वाद से यहां 15 एवं 16 फरवरी 2026 को एक भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी वर्मा ज्वेलर्स परिवार ने दी। यह आयोजन भक्ति, साधना, संगीत और सामाजिक समरसता का एक सुंदर संगम होगा।
यह पावन अवसर वर्मा ज्वेलर्स के डायरेक्टर नरेश चंद वर्मा के 71वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में समर्पित है। नरेश चंद वर्मा ने सोलन को अपनी कर्मभूमि बनाकर जिस विश्वास और ईमानदारी की नींव रखी, उसी पर वर्मा ज्वेलर्स का निर्माण हुआ। गुणवत्ता, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ते हुए यह ब्रांड हिमाचल प्रदेश के जन-जन के विश्वास का प्रतीक बन चुका है। आज वर्मा ज्वेलर्स केवल एक व्यापारिक पहचान नहीं, बल्कि परंपरा, अनुशासन और सेवा भावना का प्रतिनिधित्व करता है, जिसे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान एवं प्रतिष्ठा प्राप्त हुई है।
15 फरवरी 2026, रविवार को जटौली शिवालय परिसर में रात्रि भजन एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ रात्रि 07:00 बजे विधिवत पूजन से होगा, जिसके पश्चात 07:30 बजे ज्योति प्रज्ज्वलन किया जाएगा। इसके बाद शिवभक्ति और संगीत से सजी एक विशेष सांस्कृतिक संध्या आरंभ होगी, जिसमें देश के प्रतिष्ठित कलाकार अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ देंगे।
इस संध्या में सिंगर प्रेम मेहरा, पंकज राज (टी-सीरीज़ फेम), मोहित चोपड़ा (इंडियन आइडल फेम, मुंबई), पवन शर्मा (इंडिया राइज – राम-कृष्ण भजन) और सोनी सिस्टर्स (शिव भजन प्रस्तुति) अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति से जोड़ेंगे। कार्यक्रम के दौरान अघोरी बाबा झांकी, काली माता झांकी और अन्य आध्यात्मिक दृश्य प्रस्तुतियाँ वातावरण को और अधिक दिव्य एवं भावविभोर करने वाला बनाएंगी। इसी पावन रात्रि में 09:30 बजे नरेश चंद वर्मा का 71वां जन्मदिवस समारोह सम्मान एवं केक कटिंग के साथ आयोजित किया जाएगा। रात्रि भर चलने वाला यह आयोजन प्रातः 05:00 बजे महाआरती के साथ संपन्न होगा। 16 फरवरी 2026, सोमवार को जटौली शिवालय में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जो प्रातः 09:00 बजे से श्रद्धालुओं की सेवा के लिए निरंतर चलता रहेगा। यह भंडारा जटौली मंदिर समिति एवं श्रद्धालुओं के सामूहिक सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
