सोलन: गुरुकुल स्कूल में हुआ राष्ट्रीय कैडेट कोर का वार्षिक निरीक्षण
( words)
4 मार्च को गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय कैडेट कोर का वार्षिक निरीक्षण ब्रिगेडियर राजीव ठाकुर कर्नल आरएसलेहल, मेजर संतोष भंडारी, उप मेजर केबी गुरुंग और उप मेजर दिलीप राय द्वारा किया गया। एएनओ नीता शर्मा ने उन्हें विद्यालय में एनसीसी से संबंधित करवाई गई गतिविधियों से अवगत करवाया। उन्होंने कैडेटस को एन.सी.सी. के महत्व के बारे में समझाया। उन्होंने विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रवीणा झा से मिलकर विद्यालय द्वारा छात्राओं के सर्वपक्षीय विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहनीय बताया।
