अमेरिका के टेक्सस में भारतीय मूल के पहले सिख पुलिस अधिकारी की निर्मम हत्या
( words)
नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सस में भारतीय मूल के पहले सिख पुलिस अधिकारी की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपी ने पुलिस अधिकारी पर कई राउंड की फायरिंग की, इसमें उनकी मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने मृतक सिख पुलिस अधिकारी की पहचान संदीप सिंह धालीवाल के रूप में की है। वह बीते 10 साल से अमेरिकी पुलिस में कार्यरत थे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी को एक शॉपिंग मॉल की तरफ जाते हुए देखा गया है। पुलिस की टीम आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिशों में जुटी है।