इश्क में नाकाम आशिक बना सीरियल किलर
यूपी के बिजनौर ज़िले की पुलिस एक आशिक को तलाश रही है। वो आशिक जिसे इश्क ने कातिल बना दिया। दरअसल, वो शख्स एक लड़की से बेपनाह मोहब्बत करता था, उसे जी जान से चाहता था। उसके साथ जिंदगी बिताना चाहता था। लेकिन लड़की के घरवालों ने उसकी शादी किसी और के साथ तय कर दी। लड़की ने घरवालों के दबाव में उस लड़के से नाता तोड़ लिया, ये बात उसने अपने दिल पर ले ली और उसने अपनी प्रेमिका को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि अश्विनी उर्फ जॉनी दादा टिकटॉक पर भी काफी चर्चित है। उसने भाजपा नेता के बेटे और भतीजे की हत्या भी की है, और उनको मारने से पहले फेसबुक पर एक टिकटॉक वीडियो डाला था। इसमें उसने साफ कहा था कि जिस को मारना है, उसको मारना है वह चाहे कहीं भी जाकर छुप जाए। इस तरह की कई पोस्ट उसके फेसबुक पर भी है।