दो बच्चों की हत्या के बाद महिला ने खुद को फांसी लगाकर की आत्महत्या
( words)
महाराष्ट्र में अपने दो बच्चों की हत्या के बाद महिला के पति और ससुर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सीता (28) ने अपने माता-पिता के घर कावेसर में अपने दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। दोनों बच्चों की उम्र चार और पांच साल थी। बच्चों की हत्या करने के बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उसने बच्चों और खुद को मारने के लिए अपने पति और ससुराल वालों को ज़िम्मेदार ठहराया है।