रामपुर उपचुनाव: आजम का किला ढहाने की कोशिश में बीजेपी
( words)
रामपुर: उत्तर प्रदेश में सोमवार को 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। इस उपचुनाव में सबसे दिलचस्प सीट रामपुर की है। इस चुनाव में बीजेपी आजम खान का किला ढहाने की पुरजोर कोशिश कर रही है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने आजम खान की पत्नि ताज़ीन फातिमा को चुनाव मैदान में उतारा है। ताज़ीन फातिमा को बीजेपी की ओर से भारत भूषण गुप्ता टक्कर दे रहे है। लेकिन ये लड़ाई भारत भूषण और ताज़ीन फातिमा के बीच नहीं बल्कि आजम खान और बीजेपी के बीच है। दोनों के लिए ही ये नाक की लड़ाई है।