आईसीयू में लता मंगेशकर, हालत नाजुक
( words)

नई दिल्ली : स्वर कोकिला लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में वेंटिलेटर पर है। लता की हालत स्थिर लेकिन गंभीर बनी हुई है। लता दीदी की सलामती और जल्द सेहतमंद होने की दुआएं लगातार मांगी जा रही है। सोशल मीडिया में भी सेलेब्रिटीज़ और फैंस दुआएं मांग रहे है। डॉक्टर ने बताया कि, 'उन्हें निमोनिया हुआ है। साथ ही लता का बायां वेट्रिकुलर भी फेल हो गया है। उनकी हालत अभी भी लगातार गंभीर ही बनी हुई है। हालांकि पिछले कुछ समय में थोड़ा सुधार आया है। बायां वेट्रिकुलर ही हृदय को सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देता है। शरीर के सामान्य और स्वस्थ तरीके से काम करने के लिए इसका ठीक होना बहुत जरूरी है।