लोकभवन के सामने मां-बेटी ने किया आत्मदाह, हालत गंभीर

लखनऊ में 56 वर्षीय महिला तथा उसकी 28 वर्षीय बेटी ने शुक्रवार शाम को लखनऊ लोकभवन के सामने मिट्टी का तेल उड़ेलकर खुद को आग लगा ली। बताया जा रहा है की दोनों माँ- बेटी जामो थाना क्षेत्र की रहने वाली है व दबंगो की प्रताड़ना से परेशान थी। प्रशासन की सहायता न मिलने पर उन्होंने लोकभवन के सामने मिट्टी का तेल उड़ेला और स्वयं को आग लगा ली। दोनों आग की लपटों में घिरी चीखतीं -चिलतीं रही परन्तु किसी ने आगे बढ़ कर उन्हें बचने की कोशिश नहीं की। लोकभवन के द्वारपालको ने भी उन्हें बचाने का कोई प्रयत्न नहीं किया। आग की लपटों में घिरी महिला वहीं गिर गई जबकि उसकी बेटी आग की लपटों में घिर कर सड़क पर दौड़ने लगीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शरीर पर कंबल डालकर आग बुझाई और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला 80 और बेटी 40 फीसदी झुलस गई है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अमेठी के जामों की रहने वाली दोनों का जमीन का विवाद है। इस मामले में जामो थाने में मारपीट व छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज हुआ था। दोनों ने प्रशासन व पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। अमेठी से जानकारी हासिल की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक जमीन पर पीड़िताओं ने अवैध कब्जे को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी। जिस पर प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।अतः दबंग लगातार उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे जिससे वे अपने परिवार के साथ घर छोड़ने पर मजबूर हो गयी। वह आईजी रेंज के कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगा चुकी हैं। लेकिन वहां न्याय नहीं मिला। पुलिस व प्रशासन सीधे दबंगों की मदद कर रहा है। के मुताबिक जब अमेठी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो उच्चाधिकारियों से भी संपर्क किया तथा बताया कि वह आईजी रेंज के कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगा चुकी हैं लेकिन वहां न्याय नहीं मिला। पुलिस व प्रशासन सीधे दबंगों की मदद कर रहा है।