अक्टूबर में त्योहारों की वजह से 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, तो जल्द निपटा ले काम
( words)
अक्टूबर महीने में छुट्टी की शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 6 अक्टूबर को रविवार, 7 अक्टूबर को नवमी, 8 अक्टूबर को दशहरे की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 12 अक्टूबर को महीने का दूसरा शनिवार और 13 अक्टूबर को बैंकों में रविवार का अवकाश होगा। महीने के आखिर में भी लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे। 20 अक्टूबर को रविवार का अवकाश 26 अक्टूबर को महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 27 अक्टूबर को रविवार और दिवाली, 28 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा, 29 अक्टूबर को भैय्या दूज के चलते बैंक बंद रहेंगे।