22 अक्टूबर को बैंकों में हड़ताल की घोषणा
( words)
नई दिल्ली: दिवाली से ठीक पहले बैंकों में हड़ताल से कामकाज प्रभावित हो सकता है। 10 बैंकों के विलय के विरोध में 22 अक्टूबर को हड़ताल की घोषणा की गई है। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ और भारतीय बैंक कर्मचारी परिसंघ की ओर से बुलाई गई हड़ताल को भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) ने भी समर्थन दिया है। गौरतलब है कि यदि यह हड़ताल होती है तो दिवाली से पहले 5 दिनों में से 3 दिन बैंक बंद रहेंगे, इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।