किन्नौर :तीसरे दिन भी रेस्क्यू जारी, टीम ने निकाले दो ओर शव
किन्नौर जिले में निगुलसरी के पास हुए भूस्खलन के तीसरे दिन मलबे से दो ओर शव निकाले गए हैं। अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है। मृतकों की संख्या 16 पहुंच गई है। अभी भी 14 लोग लापता हैं।
नेशनल हाईवे-5 पर हुए भयावह भूस्खलन के दूसरे दिन गुरुवार को रेस्क्यू टीमों ने मलबे से चार शव निकाले थे। हादसे के करीब 20 घंटों बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बस के कुछ टुकड़े और टायरों को भी खोज निकाला गया था। हालांकि, बस में सवार यात्रियों में से 14 अब भी लापता हैं। जानकारी के अनुसार भूस्खलन की चपेट में आए टिपर, कारों, सूमो और अन्य वाहनों में सवार घायलों और मृतकों को निकाल लिया गया है। अब बस यात्री ही लापता हैं। वहीं, समय बीतने के साथ-साथ लापता लोगों के परिजनों की उम्मीदें कम होती जा रही हैं।