विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं ने किए रामलला के दर्शन
( words)
![Vishwa Hindu Parishad Bajrang Dal Chandigarh workers visited Ayodhya Dham](https://www.firstverdict.com/resource/images/news/image35067.jpg)
अयोध्या में भगवान रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं ने किया रामलला के भव्य दर्शन किए। इनमें मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद मंत्री अंकुश गुप्ता, प्रचार प्रमुख पंकज शर्मा, बजरंग दल संयोजक राकेश उप्पल, बजरंग दल प्रखंड संयोजक शिवांश, पंजाब प्रांत गौ रक्षा संवर्धन परिषद सह मंत्री अनुज सहगल, भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा के सचिव सुनील बागड़ी एवं परवाणू टकसाल से नरेश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।