दिल्ली: बारिश ने तोड़ा 18 साल का रिकॉर्ड, ऑरेंज अलर्ट जारी
दिल्ली: देश की राजधानी में इस सीज़न में औसत से दोगुनी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 1 जून से मानसून शुरू होता है। पहले इतनी बारिश 10 से 15 दिनों के बीच में होती थी। बरसात के पूरे सीजन में यहां औसतन 649.8 मिमी बारिश होती है। परन्तु बात 1 जून से 10 सितंबर तक की करें तो औसतन 586.4 मिमी बारिश होती है। परन्तु इस बार आंकड़ों में काफी बदलाव आया है। इस बार यह आंकड़ा शुक्रवार को 1005.3 पर पहुंच गया। जबकि सबसे ज़्यादा बारिश 2003 में 1005 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। दिल्ली में इस साल भले ही मानसून ने देर से दस्तक की हो, लेकिन इसने 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि 2010 के बाद से पहली बार है, जब दिल्ली में बारिश ने मानसून में 1000 मिमी का आंकड़ा पार किया। इससे पहले 1 सितंबर को दिल्ली में 19 साल बाद एक दिन की ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड बना था।स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के चलते मानसून पैटर्न में बदलाव हो रहा है। क्योंकि अब सिर्फ 24 घंटे में 100 मिमी तक बारिश हो रही है। ऐसी बारिश से ग्राउंडवॉटर रिचार्ज नहीं होता क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बन जाती है। दिल्ली में शनिवार सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को भी दिल्ली-एनसीआर में हल्की से तेज बारिश होने की सम्भावना है। जिसके चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक NCR , दिल्ली, हरियाणा और UP के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है।