अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ढलियारा स्कूल में एनसीसी कैडेट्स ने किया योगाभ्यास
( words)
हिमाचल प्रदेश एनसीसी की छठी स्वतंत्र कंपनी ऊना के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्र सिंह के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ढालियारा स्कूल में एक भव्य कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में गवर्नमेंट कॉलेज ढलियारा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बॉयज परागपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बॉयज गरली व स्थानीय विद्यालय के एनसीसी कैडेट ने भाग लिया।
इस भव्य कार्यक्रम में योग के व्यायाम, आसन,प्राणायाम का अभ्यास कैडेट्स ने किया व योग के दैनिक जीवन में महत्व को समझा।
इस विशेष कार्यक्रम में प्रागपुर स्कूल के एनसीसी अधिकारी विवेक शर्मा, गरली स्कूल के दीपक धीमान, एनसीसी इंस्ट्रक्टर जितेंद्र कुमार व सोनू कुमार स्थानीय स्कूल के डीपी महोदय उपस्थित रहे।
