विधायक विशाल नैहरिया की विधानसभा सदस्यता रद करें मुख्यमंत्री जयराम : प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल
( words)
हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनब चंदेल धर्मशाला में महिला के साथ घरेलू हिंसा के मामले पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा का दम भरती है, लेकिन इस पार्टी की मानसिकता इनके विधायकों की करतूतों से साफ झलकती है। महिला हितैषी होने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री जयराम विधायक की विधानसभा सदस्य रद कर इसका प्रमाण दें। महिला सुरक्षा व बेटी बचाओ के नारे केवल दीवारों पर लगाने से कोई सरकार महिला हितैषी नहीं होती है। इस मौके पर प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी नीतू वर्मा, जिला प्रधान रिंकू चंदेल व चंपा ठाकुर भी मौजूद रहीं।