नीट पीजी की काउंसलिंग में देरी को लेकर देशभर के 10 हजार रेजिडेंट डॉक्टर करेंगे हड़ताल
( words)
नीट पीजी काउंसलिंग में देरी को लेकर आज देशभर के अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। दरअसल, बीते दिन फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने बंद की घोषणा की थी। जिसके बाद सफदरगंज अस्पताल, आरएमएल समेत अन्य अस्पतालों के डॉक्टरों ने आज ओपीडी में मरीजों के इलाज नहीं करने का निर्णय लिया। बता दें कि दिल्ली के साथ-साथ कई राज्यों ने इस हड़ताल में अपना समर्थन देने का फैसला लिया है। दिल्ली के साथ, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात समेत अन्य कई राज्यों ने डॉक्टरों ने ओपीडी में मरीजों का आज इलाज नहीं करने की बात की है। इसी के साथ एनसीआर में भी इसका असर देखने को मिलेगा।
