देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1216 नए मामले आए सामने
भारत में कोरोना संक्रमण का कहर अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड के 1216 नए मामले सामने आए और 18 संक्रमितों ने अपनी जान गंवा दी। अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 58 हजार 365 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 1591 मरीज ठीक भी हुए। इसी के साथ कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 15 हजार 705 रह गई। देश में अब तक करीब 220 करोड़ कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 97 हजार 659 ने कोरोना से बचाव करने के लिए वैक्सीन ली। कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5 लाख 30 हजार 479 पहुंच गया। 24 घंटे में कुल 18 मौत के मामले में केरल के 15 लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का दोबारा मिलाते हुए हुए वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े गए हैं। संक्रमण से मौत के तीन मामले सामने आए हैं, उनमें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल के एक-एक मरीज शामिल हैं।
